कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
प्रेसनोट
ब्यावर मे सैक्टर हैल्थ सुपरवाईजर सैक्टर कानुजा तहसील रायपुर 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
जयपुर, 17.07.2025 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री चेतन सिंह सैक्टर हैल्थ सुपरवाईजर सैक्टर कानुजा ब्लॉक रायपुर स्वास्थ्य एंव चिकित्सा विभाग जिला ब्यावर को परिवादिया के राजस्थान सरकार के ऑन लाईन पॉर्टल आशा सॉफ्ट पर आशा क्लेम फार्म अपडेट करने की एवज में परिवादिया से 1500 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर आज दिनांक 17.07.2025 को परिवादया से रिश्वत राशि 1500 रूपये प्राप्त कर अपनी पहनी हुई पेन्ट की जेब मे रिश्वत राशि 1500 रखी जंहा से रिश्वत राशि बरामद की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए. सी.बी. अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आंगनबाडी केन्द्र भीला तहसील रायपुर जिला ब्यावर की आशा सहयोगिनी द्वारा किये गये कार्यों के बदले भुगतान हेतु राजस्थान सरकार के ऑन लाईन पॉर्टल आशा सॉफ्ट पर आशा क्लेम प्रपत्र ऑन लाईन अपलोड करने की एवज में सेक्टर सुपरवाईजर कानुजा श्री चेतन सिंह द्वारा 1500 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है
जिस पर श्री कालूराम रावत उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचन्द्र के नेतृत्व में आज श्रीमती मीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री चेतन सिंह हैल्थ सुपरवाईजवर सैक्टर कानुजा ब्लॉक रायपुर जिला ब्यावर (संविदाकर्मी) को 1500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ की जाकर कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
You may also like: 3.भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर 'शक्ति' 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.